महालक्ष्मी मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर अड़ी महिलाएं

एजेन्सी/  mahalaxmi-temple-at-kolhapur_650x400_51447147655मुंबई: महाराष्ट्र में महिलाओं के मंदिर में प्रवेश को लेकर एक के बाद एक मंदिर में विवाद होता जा रहा है। अहमदनगर के शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का मसला अभी सुलझा नहीं था कि औरंगाबाद के करीब स्थित त्र्म्बकेश्वर के मंदिर का मसला भी एक बार फिर उछला।

वहीं, एक बार फिर अब कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने की कुछ महिलाओं ने कोशिश की है। अवनि महिला संस्था की तक़रीबन 40 कार्यकर्ताओं ने गर्भ गृह में घुसने की कोशिश की, लेकिन वहां पहले से मौजूद महिला भक्तों ने ही उनका विरोध किया और प्रवेश नहीं करने दिया।

कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर को ही स्थानीय लोग अंबाबाई मंदिर के नाम से पुकारते हैं।

2000 साल पुराने इस मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं के जाने पर पाबंदी है। हालांकि साल 2011 में तत्कालीन एमएनएस विधायक राम कदम के नेतृत्व में महिलाओं ने जबरदस्ती गर्भगृह में प्रवेश कर सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ा था। उसके बाद करीब 6 महीने तक महिलाओं को गर्भगृह में जाने की इजाजत थी, उसके बाद बंद कर दिया गया।

अब बॉम्बे हाई कोर्ट के हाल के आदेश के बाद  कि मंदिरों में जहां भी पुरुषों को प्रवेश है वहां महिलाओं को भी प्रवेश देना जरूरी है। अब एक बार फिर महिलाओं ने गर्भ गृह में प्रवेश की कोशिश की है।

LIVE TV