इस मंत्र के जाप से सपने में प्रकट होंगे भगवान शिव

महामृत्‍युंजय मंत्रसावन का महीना चल रहा है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। हिन्दू धर्मशास्त्र के अनुसार आस्था, विश्वास, प्रेम और भावना ही ऐसी वजह है जो ईश्वर को भक्त के पास आने को मजबूर करती है। भगवान शिव ऐसे देवता माने जाते हैं, जो भक्तो की थोड़ी ही उपासना से प्रसन्न हो जाते हैं। महामृत्‍युंजय मंत्र भगवान शिव का बेहद प्रिय मंत्र है। आइए जानते है इसकी खूबियां।

शिव की प्रसन्नता के लिए महामृत्युञ्जय मंत्र को बहुत ही अचूक माना जाता है। सावन महीने में हर रोज महादेव के इस मंत्र का अलग-अलग रूप और संख्या में जप तन, मन और धन का हर सुख देने वाला बताया गया है।

महामृत्‍युंजय मंत्र के जप से पूरे होंगे ये काम

शिवपुराण के अनुसार पूरी पवित्रता व निष्काम के साथ महामृत्युञ्जय मंत्र का जाप करने से शिव सपनों से लेकर साक्षात प्रकट होकर भी दर्शन तक दे देते हैं।सावन महीने में शिव के इस महामंत्र को बोलने या जप करने से कई चमत्कारी काम होते है।

शिवपुराण के मुताबिक महामृत्युञ्जय मंत्र के एक लाख जप करने पर शरीर पवित्र और निरोगी हो जाता है।

महामृत्युञ्जय मंत्र के दो लाख जप पूरे होने पर पूर्वजन्म की बातें याद आ जाती हैं।

महामृत्युञ्जय मंत्र के तीन लाख  जप पूरे होने पर सभी मनचाही सुख-सुविधा और वस्तुएं मिल जाती है।

महामृत्युञ्जय मंत्र चार लाख जप पूरे होने पर भगवान शिव सपनों में दर्शन देते हैं।

पांच लाख महामृत्युंजय मंत्र जप पूरे होते ही भगवान शिव फौरन ही भक्त के सामने प्रकट हो जाते हैं।

LIVE TV