महामंडलेश्वर के अपहरण में पुलिस की लापरवाही सामने आई

मेरठ :- महामंडलेश्वर के अपहरण में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। बीते साल 30 नवंबर को कुख्यात नजाकत उर्फ पप्पू पुलिस कस्टडी से भागा था। नजाकत बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है, यह अंदेशा पुलिस अधिकारियों को था। इसके बावजूद उसकी गिरफ्तारी का प्रयास नहीं किया गया। महामंडलेश्वर के अपहरण के बाद पुलिस की नींद टूटी है।
महामंडलेश्वर के अपहरण के बाद पुलिस को तांत्रिक नजाकत की याद आई। बुधवार को पुलिस ने नजाकत का रिकॉर्ड खंगाला। पुलिस के मुताबिक एक महीने पहले नजाकत की मिर्जापुर में लोकेशन थी। खबर थी कि नजाकत किसी आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकता है।
पुलिस ने बताया कि नजाकत के अधिकांश मामलों की जानकारी नटवर को होती थी। नजाकत से उसकी बीवी की मुलाकात कराने का काम भी नटवर करता था। नजाकत का महामंडलेश्वर के पास आना-जाना था। जिसके चलते पुलिस कुख्यात नजाकत को इस अपहरण से जोड़कर चल रही है। दावा है कि करोड़ों रुपये की जमीन को लेकर यह अपहरण हुआ है।

कई लोगों को नजाकत से खतरा :-
नजाकत से कई लोगों को खतरा है। बिलाल हत्याकांड की पैरवी करने वालों को नजाकत ने धमकी दी हुई है। बिलाल हत्याकांड में नजाकत को सजा होना लगभग तय है। सभी की गवाही हो चुकी है।

चार टीमें गठित :-
एसएसपी ने महामंडलेश्वर को बरामद करने के लिए चार टीमें गठित की हैं। पुलिस ने नटवर व उसकी पत्नी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया है। पुलिस का कहना है कि नटवर की गिरफ्तारी के बाद महा मंडलेश्वर का पता चलेगा, साथ ही नजाकत तक पुलिस पहुंच सकती है।
संवाददाता :- अक्षय कुमार

LIVE TV