महाप्रधान व चालक को पंच मार किया लहूलुहान

  • 465fec2a-ff20-4606-aa67-92ff4dfa9f5dलाठी-डंडे से भी किया प्रहार, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

(मऊ) : मधुबन पूर्व प्रधान के घर निमन्त्रण देकर लौट रहे जिला पंचायत सदस्य नेहाल व उसके ड्राइवर को मंगलवार की रात कुछ लोगों ने पन्च व लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना से बुरी तरह डरे नेहाल उस समय तो घर चले गए। बुधवार को थाने जाकर अज्ञात पाँच-छह लोंगो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात लोंगो के खिलाफ बलबा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।
थाना क्षेत्र के लधुआई निवासी नेहाल उर्फ़ टीपू वार्ड संख्या चार मर्यादपुर से वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। नेहाल के मुताबिक मंगलवार की रात कमलसागर गाँव में पूर्व प्रधान सूर्यनाथ यादव के यहाँ बरात आई थी। उसी में नेहाल को निमन्त्रण था। लगभग दस बजे नेहाल अपनी गाड़ी से वहाँ पहुंचे। कुछ देर बाद वह निमन्त्रण देकर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में पहले एक आदमी ने नेहाल के मुँह पर एकाएक पञ्च से हमला कर दिया। अचानक हमले से नेहाल की आँख चोटिल हो गयी और आँख बन्द हो गयी। इसी बीच चार-पाँच लोग और आ गए और लाठी डंडे से जमकर धुनाई की। शोरगुल सुनकर नेहाल का ड्राइवर रामपुर निवासी शाहनवाज मौके पर बीच बचाव करने गया तो हमलावरों ने उसे भी मारकर घायल कर दिया। इसकी सूचना गाँव में पहुँची तो गांव के कुछ लोग आ गए और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना के बाद बुधवार की सुबह नेहाल और सपा प्रत्याशी राजेन्द्र मिश्र थाने पँहुचकर घटना की लिखित तहरीर दी जिसमे उन्होंने अपने ऊपर प्राणघातक हमला होना बताया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
पूर्व प्रधान सूर्यनाथ यादव की माने तो विवाद डीजे पर मनपसन्द गाना बजाने को लेकर हुआ। नेहाल अपनी मनपसन्द गाना बजवाना चाहते थे जबकि बाराती अपनी मनपसन्द।अब जाँच के बाद पता चलेगा कि विवाद की वजह क्या है।

LIVE TV