महराजगंज के शास्त्रीनगर मोहल्ले में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़

महराजगंज के शास्त्रीनगर मोहल्ले में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लड़कियों का एक एलबम भी बरामद किया है। जिसमें कई लड़कियों की फोटो है। डिमांड के हिसाब से फोटो को ग्राहकों के वाट्सएप पर भेजकर पसंद भी कराई जाती थी। तलाशी के दौरान कमरे से बड़ी संख्‍या में कंडोम, शराब और शक्ति वर्धक दवाइयां भी बरामद हुई हैं। हालांकि पकड़े जाने के बाद महिलाएं खुद को एनजीओ में काम करने वाली बता रहीं हैं।

काफी दिनों चल रहा था सेक्स रैकेट 

महराजगंज के शास्त्रीनगर में काफी दिनों यह सेक्स रैकेट चल रहा था। स्थानीय लोगों परेशान थे। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सब कुछ जान कर भी पुलिस खामोश हो जाती थी। सोमवार की रात कोतवाल एके सिंह, उप निरीक्षक मनीषा सिंह ने अचानक दबिश दी तो सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो गया। वहां से एक महिला सहित तीन लड़कियों को पकड़ा गया। इसके अलावा दो नाबालिग बच्चियां थीं। दो ग्राहकों को भी पकड़ा गया है। 

कालेज में पढ़ने वाली हैं लड़कियां

जांच में पता चला कि पकड़ी गई लड़कियों में दो सिसवा बाजार, एक भिटौली और एक बेतिया बिहार की रहने वाली है। पूछताछ में सेक्स रैकेट का संचालन करने वाली महिला ने बताया कि उसके संपर्क में कालेज में पढ़ने वाली कई लड़कियां हैं। मौके से बरामद एलबम से रैकेट में काम करने वाली अन्य लड़कियों की तस्दीक की जा रही है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि लड़कियों को महिला थाने भेजा गया है। जांच चल रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

LIVE TV