महज 20 मिनट में हो गया विवाह, दहेज में ली सिर्फ रामायण

विवाह के खर्च के चलते कोई कर्ज के बोझ तले न दबे इस कड़ी में कलान के पटना देवकली मंदिर से एक नई पहल सामने आई है। यहां सिर्फ 20 मिनट में एक शादी करवाई गयी। महंत के आशीर्वाद के बाद वर-वधु ने मंदिर में ही फेरे लिए और दूल्हे ने दहेज में सिर्फ रामायण स्वीकार की। इस विवाह में दोनों ओर से कुछ ही रिश्तेदार शामिल थे।

आपको बता दें कि कलान के सनाय गांव निवासी पुष्पेंद्र दुबे एक स्कूल चलाते हैं। उनका विवाह हरदोई के केशवपुर गांव की प्रीति से तय हुआ था। खर्च रहित विवाह के लिए पहले ही ससुरालवालों ने कह दिया था कि वह सिर्फ दहेज में रामायण की प्रति स्वीकार करेंगे। विवाह बिना किसी तामझाम मंदिर में होगा। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने इस मांग को सहर्ष स्वीकार कर लिया।

LIVE TV