महंगाई की मार पढ़ रही लगातार, जानिए और कितना मंहगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर?

• उर्वशी साहू

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते हुए दाम को झेल रही जनता को अब, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हो रही बढ़ोतरी का भी सामना करना पड़ेगा। घरेलु गैस सिलेंडर की कीमत सोमवार से २५ रूपए और बढ़ा दी गयी है। इस मूल्य बदलाव के बाद नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम (किलो) घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 819 रुपये होगी। जबकि, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 95 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाकर 1614 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है।

अनुमान ऐसा होता है कि हर महीने की शुरुआत में एलपीजी के दाम में बदलाव किया जाता है। घरेलू सिलेंडर की कीमत जनवरी 2021 में 694 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 4 फरवरी, 2021 को एक सिलेंडर 719 रुपये कर दी गई। 15 फरवरी, 2021 को दिल्ली में एक बार फिर कीमत बढ़ाकर 769 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई।

बदलाव के बाद क्या है नई कीमतें:

दिल्ली में नई कीमत 819 रुपए
मुंबई में नई कीमत 819 रुपए
कोलकाता में 845.50 रुपए
चेन्नई में 835 रुपए हो गई है
पटना- 909
लखनऊ- 857

बता दें कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले चार दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। फरवरी के महीने में यह तीसरी बढ़ोतरी थी। इससे पहले 4 फरवरी और 14 फरवरी को कीमतों में वृद्धि की गई थी।

LIVE TV