घर पर पाएं पार्लर जैसा ग्लो, ऐसे बनाएं मसूर दाल का फेसपैक

मसूर की दाल न सिर्फ खाने में फायदेमंद होती है बल्कि इस दाल का फेसपैक और फेस स्क्रब भी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह एक ऐसी दाल है जिसमें स्किन को एक्‍सफोलिएट करने का गुण होता है। यानि कि इस दाल से बना फेसपैक स्किन की डेडस्किन को हटाने के साथ ही झुर्रियों, झाईयों और डार्क सर्कल से भी छुटकारा दिलाता है। इस पैक को सप्ताह में 3 से 4 बार लगाने से फेस पर नेचुरल ग्लो भी आता है। आप चाहें तो मसूर की दला में घी, बेसन, चंदन और दही आदि मिलाकर भी पेस्ट बना सकते हैं। आइए जानते हैं स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है यह दाल और कैसे बनाते हैं इसका फेसपैक।

मसूर दाल का फेसपैक

ऐसे बनाए मसूर की दाल का फेसपैक

मसूर की दाल में कैल्शियम, क्लोरीन और प्रोटीन होने के कारण इसका फेसपैक चेहरे की रंगत निखारता है और चेहरे पर ग्लो भी लाता है।

इस फेसपैक को बनाने के लिए आधा कप मसूर की दाल को रात में भिगा दें।

सुबह भीगी हुई मसूर की दाल को पीस लें। अब इस पिसी हुई दाल में एक चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच बादाम का तेल, आधा चम्मच शहद और एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिला लें।

अब इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

पेस्ट अगर बहुत सूखा हो तो इसमें और दूध मिला लें। इस फेसपैक को चेहरे पर लगाकर 20-25 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।

सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धुल लें और चेहरे पर मॉश्चराइजर लगा लें। ये फेसपैक चेहरे पर ग्लो लाता है, आपका रंग निखारता और, त्वचा को अंदर से साफ करके इसके अंदर छिपी मैल को निकालता है और आपको खूबसूरत बनाता है।

दुनिया के इस महंगे ब्रांड ने जला दिए 807 करोड़ के कपड़े, कारण जानकर छूट गए सबके पसीने…

क्या हैं इसके लाभ

मसूर की दाल और देशी घी से बना स्क्रबर त्वचा के लिए सबसे अधिक फायदेमंद और हेल्दी होता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए एक कटोरी पीसी मसूर दाल में एक चम्मच घी मिला लें।

अब इससे त्वचा को स्क्रब करें। ये त्वचा की नमी लौटाने में सहायक होती है। यह ड्राय स्कीन की समस्या को ठीक करती है। घी त्वचा की नमी बढ़ाने के साथ उसकी चमक भी बढ़ाती है।

ये त्वचा का रंग निखारने में भी मदद करता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले दो बड़ा चम्मच मसूर दाल का पाउडर, एक चुटकी हल्दी पाउडर और आधा चम्मच शहद लें। अब इन तीनों को मिलाएं।

अगर ये ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो इसमें आप थोड़ा सा पानी मिला सकती हैं। इससे पूरा शरीर भी स्क्रब कर सकती हैं। यह त्वचा पर से डेड सेल्स हटाने में मददगार है। चेहरे को स्क्रब करने के लिए इसे पहले 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा के रखें। फिर स्क्रबबिंग द्वारा हटाए और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।

जब मलाइका ने शेयर की फोटो, तो अर्जुन ने प्यारा से किया ये कमेंट

इससे मुहांसों से निजात मिलती ही। साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए इस स्क्रबर का इस्तेमाल आप बेझिझक कर सकते हैं। इस स्क्रबर को बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप मसूर दाल और आधा कप मूंगफली लें। अब इन दोनों को पीस लें। अब इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इन तीनों को मिलाकर इसमें दही मिलाएं। अब हल्के हाथों से चेहरे पर मालिश करके लगाएं। इसे आप शरीर के दाग-धब्बे भी हटाने के लिए उपयोग कर सकती हैं। यह त्वचा के दाग हटाने के साथ ही त्वचा को टोन भी करता है।

इस फेसपैक को बनाने के लिए मसूर की दाल को सूखा पीस लें। अब दो चम्मच मसूर की दाल का पाउडर लें और इसमें दो चम्मच कच्चा दूध, एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच नारियल का तेल डालें। अब इसे मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक सूखाने के बाद चेहरे को स्क्रब करते हुए सर्कुलर मोशन में मसाज करें फिर ठंडे पानी से धुल लें। मसूर की दाल का ये फेसपैक चेहरे की रंगत को निखारता है और त्वचा को जवां बनाता है। इस फेसपैक से आपकी त्वचा पर उम्र का असर नहीं दिखता है। इसके अलावा ये ऐसा फेसपैक है जिसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है। बाजार में मिलने वाले केमिकलयुक्त फेसपैक के जहां कई नुकसान हैं, वहीं इस फेसपैक से त्वचा को पोषण मिलता है और इसके कोई नुकसान नहीं हैं।

LIVE TV