मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का कोरोना से निधन

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है। उनकी खबर से पूरा मीडिया जगत स्तब्ध है। रोहित सरदाना की मौत की खबर बहुचर्चित टीवी एंकर सुधीर चौधरी ने दी।

Image

उन्होंने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

रोहित सरदाना वर्तमान में प्रमुख मीडिया चैनल आज तक से जुड़े हुए थे. इससे पहले वे लंबे समय तक ज़ी मीडिया से भी जुड़े रहे थे.

LIVE TV