मलेशिया ने भारतीय पर्यटकों के लिए पेश किया ई-वीजा

l_uu-1461272113एजेंसी/ मुंबई।

भारत के साथ अपने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मलेशिया ने भारतीय पर्यटकों के लिए ई-वीजा लॉन्च किया है। मलेशिया की छोटी यात्राओं (कम से कम 30 दिन) के लिए भारतीय पर्यटक इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

गौरतलब है कि मलेशिया की पर्यटन अर्थव्यवस्था में भारत बड़ी भूमिका निभाता है। 2015 में सात लाख से अधिक भारतीय मलेशिया घूमने गए थे।

टूरिजम मलेशिया के प्रमुख मो. हाफिज ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हम भारत के साथ पर्यटन को और अधिक सुगम बनाना चाहते हैं और यह इसी का प्रयास है। हमें उम्मीद है कि इससे अधिक संख्या में भारतीय मलेशिया को अपना टूर डेस्टिनेशन बनाएंगे।

ई-वीजा के लिए 2710 रुपए फीस रखी गई है। यह तीन महीने के लिए जारी किया जा सकता है। इसे बनवाने में मात्र 24-48 घंटे का समय लगेगा।

LIVE TV