मलाईका अरोड़ा ने पहना अर्जुन के नाम का पेंडेंट, वायरल तस्वीर से देख बात हुई पक्की !

मुंबई.अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा की शादी की चर्चो के बीच मलाईका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली है जिसमें वो AM शब्दों से बना एक लॉकेट पहने दिखाई दे रही हैं।

Malaika_Arjun_Locket_Malaika_AM_Pendant_Malaika_Arjun_Wedding_

 

अब A का मतलब उनका बेटा अरहान भी हो सकता है लेकिन सबका मानना है कि इस A का मतलब है अर्जुन कपूर। हालांकि बाद में मलाईका ने अपनी दोस्त वाहबिज़ को MA पेंडेंट के लिए धन्यवाद किया जिसका मतलब है – मलाईका अरोड़ा।

दोनों आजकल हर जगह साथ ही दिखाई दे रहे हैं। जहां कुछ दिन पहले दोनों मलाईका के दोस्तों की दी हुई एक पार्टी में नज़र आए वहीं कल अमृता अरोड़ा के खास डिनर पर भी अर्जुन और मलाईका साथ दिखाई दिए। खबर है कि अगले साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा के अफेयर की खबरें तब से चर्चा में हैं जब से मलाईका अरोड़ा खान का अरबाज़ खान से अलगाव हुआ। उनकी शादी टूटी फिर तलाक हुआ। बीच में उनके पूरे परिवार ने इस रिश्ते को बचाने के लिए जी जान लगा दी। सलमान खान अर्जुन कपूर से नाराज़ हुए, मीडिया के सामने उन्हें इगनोर करते हुए निकल गए।

वहीं अर्जुन कपूर हर जगह सलमान खान से बचते नज़र आए। सलमान खान ने गुस्से में बोनी कपूर को नो एंट्री सीक्वल की डेट्स नहीं दीं। लेकिन अब इस चूहे बिल्ली के खेल को खत्म करते हुए मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं।

हेयर कलर अगर लग जाए फेस पर तो ना घबराएं, इस उपाय के पाएं छुटकारा

पहले दोनों एक फैशन शो में साथ दिखे थे और इसके बाद इंडियाज़ गॉट टैलेंट में अर्जुन मलाईका का हाथ पकड़े उन्हें स्टेज पर ले जाते दिखे थे। इसके बाद अर्जुन मलाईका के साथ उनका जन्मदिन मनाने विदेश गए और फिर कॉफी विद करण में जब अर्जुन ने बिना किसी का नाम लिए अपने रिलेशनशिप पर बात की तो मलाईका ने इंस्टाग्राम पर उनका समर्थन किया। अब ये अच्छा है कि ये कपल खुलकर सामने आ चुका है वरना जब तक ढंक छिप कर बातें होती हैं तब तक हर कपल की कोई ना कोई प्राईवेट तस्वीर बाहर आ ही जाती है।

 

 

LIVE TV