मलाइका अरोड़ा ने दी ब्यूटी से जुड़ी यह खास टिप्स, वीडियो शेयर कर बताया खूबसूरती का राज़

मुंबई. बॉलिवुड की हॉट एंड  ब्यूटिफुल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस, खूबसूरती और कमाल की एक्टिंग स्किल्स के लिए काफी मशहूर हैं। मलाइका सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस से लगातार कनेक्टेड रहती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हेल्थ और ब्यूटि टिप्स के वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे मलाइका के उस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो कैप्शन के साथ शेयर किया है, जिसमें वह कॉफी के फायदे बताते हुए उससे बॉडी स्क्रब करने की सलाह दे रही हैं। साथ ही इस वीडियो में उन्होंने ने खुद भी कॉफी से स्क्रब करके दिखाया है। मलाइका के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर कमेंट  कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/tv/CD8DOq3BEhg/?utm_source=ig_web_copy_link
LIVE TV