मर गई इंसानियत! हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के बजाए उससे सवाल करते रहे महाशय, बनाई वीडियो, देखें…  

रिपोर्ट – करनदीप सिंह

जम्मू-कश्मीर : इंसान की क्यों लगातार इंसानियत गिरती जा रही है | हादसे के बाद जान बचाने के बजाय उसको किए जाते हैं सवाल बनाई जाती है वीडियो |

गुरुवार के दिन जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के ज्योतिपुरम (बिडडा) इलाके में एक टिप्पर हादसे का शिकार हो गया | जिसमें दो व्यक्ति सवार थे और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए |

बता दें कि एक तो मौके पर ही बेहोश पड़ा हुआ था और दूसरा उठने योग्य नहीं था | लेकिन मौके पर बचाव करने के बजाय वीडियो बनाने में एक महाशय लगातार घायल व्यक्ति को सवाल पर सवाल किए जा रहे हैं कि आपका क्या नाम है, कब हादसा घटित हुआ, कैसे हादसा हुआ और गाड़ी का क्या नंबर है |

जिससे आप साफ तौर पर अंदाजा लगा सकते हैं कि व्यक्ति की इंसानियत गिर चुकी है क्योंकि उसको बचाने के बजाय उल्टे सवाल किए जा रहे हैं | हादसे के दौरान टिप्पर के परखच्चे तक उड़ गए थे | और टिप्पर खाई में जा गिरा था |

 

बारिश के गर्मी के कहर से तो निजात मिली, लेकिन बाद में आई तेज़ हवाओं ने इलाके में मचाया आतंक !

 

सोशल मीडिया पर अपनी वाहवाही बनाने के लिए लगातार घायल व्यक्ति को सवाल पर सवाल किए जा रहे हैं | और ज़बरदस्ती का रिपोर्टर बनने का प्रयास किए जा रहे ये महाशय |

देखें वीडियो :

यह सरासर गलत बात है जिससे इंसानियत के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं | बता दें कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्तियों को टिप्पर में से निकाला और उनको प्राथमिक उपचार रियासी के जिला अस्पताल में दिया गया |

जिसके बाद घायल व्यक्तियों को जम्मू के जीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है | बता दें कि एक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और दूसरे व्यक्ति की हालत भी लगातार खराब बनती दिख रही है |

 

LIVE TV