मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं: राहुल गांधी

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। जिसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है।

राहुल ने लिखा- ‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं। वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा हैं। वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं। वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते है।

बता दें, कार्यक्रम में 175 प्रतिष्ठित अतिथि आए हुए हैं। करोड़ों राम भक्तों का सालों का इंतजार आज पूरा हो गया। जब राम मंदिर की आधारशिला रख दी गई है, और विधिवत रूप से राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

LIVE TV