Birthday Special : ‘मम्माज बॉय’ हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंहनई दिल्ली। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में बाजीराव के किरदार से दर्शकों के बीच धूम मचाने वाले अभिनेता रणवीर कपूर इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। वह बचपन से ही कलाकार बनना चाहते थे।

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ। रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भावनानी, मम्मी अंजु भावनानी और बड़ी बहन रितिका भावनानी हैं। रणवीर के पिता बांद्रा बेस्ड रियल स्टेट के व्यापारी हैं। उनकी मम्मी परिवार की देखभाल करती हैं। रणवीर गर्व के साथ खुद को ‘मम्माज बॉय’ कहते हैं।

यह भी पढ़ें: मां की तरह बोल्ड निकली ये ‘Bad Girl’

रणवीर सिंह का जन्मदिन

रणवीर हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे, लेकिन कॉलेज के दिनों में उन्होंने अभिनय का ख्याल छोड़ लेखन की ओर ध्यान केंद्रित किया।

रणवीर सिंह ने इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन यूएसए से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है। रणवीर वहां थियेटर स्टूडेंट थे। रणवीर सिंह ने अपने नाम से भावनानी इसलिए हटा दिया, क्योंकि उन्हें लगता है इसके साथ उनका नाम बहुत लंबा था और फिल्म इंडस्ट्री में इस नाम के साथ उन्हें अधिक अहमियत नहीं मिलती।

अभिनय के अलावा, रणवीर की रचनात्मक लेखन में भी खास रुचि थी और उन्होंने एडवरटाइजिंग के क्षेत्र में कॉपी राइटर के तौर पर भी काम किया है। डिग्री प्राप्त कर भारत आने के बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिंदी फिल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए।

रणवीर ने 2010 में यश राज फिल्म्स की नई फिल्म ‘ बैंड बाजा बारात’ के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहे। यह रोमांस कॉमेडी फिल्म शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी। इसमें रणवीर ने दिल्ली के लड़के बिट्टू का किरदार निभाया था।

इस फिल्म में रणवीर को उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रणवीर बचपन में मोटे थे और सोलह साल की उम्र से उन्होंने वजन कम करने के लिए वजन उठाना शुरू कर दिया। फिट रहने के लिए सही खाना, सही मात्रा में नींद और जबरदस्त मेहनत रणवीर के फिटनेस मंत्र हैं।

यह भी पढ़ें: दीपिका और रणवीर जल्द करेंगे शादी, हो चुकी है सगाई

रणवीर खुद को फिट रखने के लिए रोजाना ढाई घंटे तक कड़ी डाइट मेहनत करते हैं और उनके आहार में उबले अंडे, नमक और काली मिर्च जरूर शामिल होते हैं, जिनकी मात्रा में बदलाव लाया जाता है। इसके अलावा, आमतौर पर वह फल और मेवे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। केले और तरबूज जैसे वजन बढ़ाने वाले फल उनकी डाइट में शामिल नहीं हैं।

वर्तमान में दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर का नाम जोड़ा जाता है। इससे पहले उनका नाम अनुष्का शर्मा और हेमा मालिनी की छोटी बेटी आहना देओल के साथ भी जोड़ा जा चुका है। आहना के साथ उनका नाम उनके फिल्मों में आने से पहले जुड़ा था।

आईफा-2016 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों के लिए खास रहा। इसमें दोनों की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए रणवीर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। वहीं दीपिका को फिल्म ‘पीकू’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

फिल्म ‘लुटेरा’ के रिलीज के पहले रणवीर ने अपनी मम्मी को एक महंगी कार तोहफे में दी थी।

रणवीर ने 16 साल पहले अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’ (2010), ‘लेडिस वर्सेस रिकी बहल’ (2011), ‘बॉम्बे टॉकीज’ (2013), ‘लुटेरा’ (2013), ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013), ‘गुंडे’ (2014), ‘फाइंडिंग फैन्नी’ (2014), ‘किल दिल’ (2014), ‘हे ब्रो’ (2015), ‘दिल धड़कने दो’ (2015), ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015), ‘बेफिक्रे’ (2016) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच पहचान बनाई।

LIVE TV