ममता ने लगाई आरोपों की झड़ी, मोदी को बताया ‘खलनायक’

ममता बैनर्जीपटना| नोटबंदी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बैनर्जी ने बुधवार को पटना में रैली की| इस दौरान ममता ने केंद्र सरकार को आड़े हांथों लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा|

ममता ने केंद्र सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी के इस कारनामे से देश में इमरजेंसी जैसा माहौल बन गया है| उन्होंने कहा कि मोदी ने नोट बंदी लागू कर के गरीबों का अपमान किया है| गरीब महिलाएं बुरे वक्त के लिए जो पैसा अपने पास बचा कर रखती थीं आज मोदी ने वो भी उन से छीन लिया है|

ममता बैनर्जी ने उतारा गुस्सा

उन्होंने कहा कि ऐसा करके मोदी ने समाज में अराजकता का माहौल तो बनाया ही है साथ ही स्त्री शक्ति का अपमान भी किया है| उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तो बच्चे भी मोदी की असलियत जान गये हैं और पेटीएम की जगह ‘पेपीएम’ कहते हैं|

उन्होंने गुस्से भरे लहजे में कहा कि अभी तक बिग बाज़ार का काम सामान बेचना था लेकिन अब वहां से पुराने नोट बदलने का ढोंग किया जा रहा है| हमारे देश का पीएम अब बिग बाज़ार का बिग बॉस यानी सबसे बड़ा खलनायक बन गया है|

LIVE TV