8 मई का राशिफल

मेष (Aries): मन में क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की का योग है। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। आय वृद्धि असंतोषजनक।

वृषभ (Taurus): कार्यस्थल पर सहयोगियों की रवैया प्रतिकूल रह सकता है। बुद्धिमत्ता से काम लें। सफलता मिलेगी।

मन रहेगा कैसा

मिथुन (Gemini): वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयमित रहें। मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित होंगे।

कर्क (Cancer): मन में शांति और प्रसन्नता का भाव रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह(Leo):मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें। माता का सहयोग मिलेगा।

कन्या(Virgo): बौद्धिक कार्यों और लेखन आदि से आय में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत की तरफ रूझान बढ़ेगा।

तुला (Libra): माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि संतोषप्रद नहीं रह सकती है।

वृश्चिक (Scorpio): अपनी भावनाओं को वश में रखें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius): मन में निराशा और असंतोष का भाव रहेगा। संचित धन की हानि हो सकती है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर (Capricorn): आत्मविश्वास बढ़ेगा। मन में शांति और प्रसन्नता का भाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ (Aquarius): व्यापार में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी।

मीन (Pisces): मानसिक शांति रहेगी पर बातचीत में संयमित रहें। सोच-समझकर निवेश करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

LIVE TV