प्रधानमंत्री मोदी ने मुझ पर गिराया था बम

मनोहर पर्रिकरपणजी। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का कहना है कि उन्होंने पदोन्नति देकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर टाल-मटोल करने की कोशिश की थी। उन्हें प्रस्ताव पर निर्णय लेने में दो सप्ताह लगे। पर्रिकर ने यहां मंगलवार देर शाम कहा, “मैं 26 अक्टूबर को गोवा खनन मुद्दे पर विचार-विमर्श करने और राज्य के लिए कुछ वित्तीय मदद की दरख्वास्त लेकर मोदी से मिलने गया था। उन्होंने कहा कि हम वह सब करेंगे, लेकिन उन्होंने मुझे यह भी कहा कि ‘आप केंद्रीय कैबिनेट में शामिल क्यों नहीं हो जाते?’ यह मुझ पर बम गिराए जाने जैसा था।”

मनोहर पर्रिकर का बड़ा बयान

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने यह बात राजधानी पणजी में गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर के 60वें जन्मदिन के जश्न के मौके पर कही। उन्होंने कहा, “मैंने कहा कि मैं इस बारे में सोचूंगा और अपना पिंड छुड़ाया। मैंने तय कर लिया था कि मैं अगले दो-तीन महीने तक दिल्ली नहीं लौटूंगा। मुझे चार-पांच दिनों में दोबारा एक रिमाइंडर भेजा गया।”

मनोहर पर्रिकर ने रक्षा मंत्री बनने के अपने सफर के बारे में कहा, “आखिरकार छह नवंबर को निर्णय लिया गया और मैंने आठ नवंबर को अपना इस्तीफा सौंप दिया।” पर्रिकर को मोदी के प्रधानमंत्री बनने के कुछ माह बाद नवंबर 2014 में पदोन्नति देकर रक्षा मंत्री बना दिया गया।

मोदी कैबिनेट में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

स्मृति इरानी : कपड़ा मंत्रालय
प्रकाश जावड़ेकर: शिक्षा मंत्रालय
रविशंकर प्रसाद: कानून मंत्री
नरेंद्र तोमर: ग्रामीण विकास मंत्री
चौधरी बीरेंद्र सिंह: इस्पात मंत्रालय
अनन्त कुमार: पार्ल्यामेंट अफेयर्स
वेंकैया नायडू: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
सदानंद गौड़ा: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

विजय गोयल: युवा एवं खेल मामले (स्वतंत्र प्रभार)
अनिल माधव दवे: पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
मनोज सिन्हा: संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), रेल राज्य मंत्री

राज्य मंत्री

एम जे अकबर: विदेश राज्य मंत्री
एस एस अहलुवालिया: संसदीय कार्य राज्य मंत्री
जयंत सिन्हा: नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री
अनुप्रिया पटेल: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
रामदास अाठवले: सामाजिक न्याय राज्य मंत्री
संतोष गंगवार: वित्त राज्य मंत्री
परुषोत्तम रुपाला: कृषि कल्याण, पंचायती राज्य मंत्री
राजन गोहेन: रेल राज्य मंत्री
हंसराज अहीर: गृह राज्य मंत्री
फग्गन सिंह कुलस्ते: परिवार कल्याण राज्य मंत्री
अर्जुन राम मेघवाल: वित्त एवं कॉर्पोरेट राज्य मंत्री
अजय टम्टा: कपड़ा राज्य मंत्री
कृष्णा राज: महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
सुभाष रामाराव: रक्षा राज्य मंत्री
सी आर चौधरी: उपभेक्ता मामले राज्य मंत्री
पी पी चौधरी: क़ानून राज्य मंत्री
मनसुख मंडाविया: परिवहन राज्य मंत्री
महेंद्र नाथ पांडेय: शिक्षा राज्य मंत्री

LIVE TV