बिहार : एमएलसी मनोरमा देवी का सरेंडर, 14 दिन की जेल

मनोरमा देवीगया। गया रोड रेज मामले में आरोपी रॉकी की माँ एमएलसी मनोरमा देवी ने मंगलवार सुबह गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मनोरमा देवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मनोरमा देवी ने सुबह किया सरेंडर

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे न्यायिक मजिस्ट्रेट ओम सागर की कोर्ट में मनोरमा देवी ने सरेंडर किया। चूंकि कोर्ट का काम-काज शुरू नहीं हुआ था इसलिए एमएलसी के वकील की विशेष अपील पर मनोरमा को सरेंडर करने का मौका दिया गया। इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया। मनोरमा के वकील ने कोर्ट में बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है इसलिए कस्टडी के दौरान भी उन्हें डाक्टरों की निगरानी में रखा जाए।

मनोरमा पर शराब बंदी क़ानून का उल्लंघन करने का आरोप है। साथ ही वह अपने बेटे को बचाने के मामले भी फंस चुकी हैं। गया कोर्ट में उनका सरेंडर शराब बंदी क़ानून के उल्लंघन पर दर्ज हुए गैर जमानती वारंट के सन्दर्भ में था।

कोर्टरूम जाते हुए मनोरमा ने कहा, ‘मुझ पर गलत आरोप लगाए गए। मेरे घर से कभी शराब बरामद नहीं हुई। मैं सरकार के साथ हूं।’ जेडीयू से निष्कासित एमएलसी मनोरमा देवी ने कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया।

 

गया के आदित्य हत्याकाण्ड में रॉकी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सोमवार को इस मामले के दूसरे आरोपित रॉकी यादव के दोस्त टेनी यादव ने भी गया कोर्ट में सरेंडर किया था।

 

LIVE TV