मनोज तिवारी बोले- ओमप्रकाश राजभर जैसे लोग केवल मलाई काटने के लिए पार्टी में आते है

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चार चरणों का चुनाव संपन्न होने के बाद अब चुनाव पश्चिम से होते हुए पूर्वांचल की तरफ बढ़ रहा है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा में दमखम के साथ स्टार प्रचारकों के साथ चुनाव में खूब जोर आजमाइश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा सीट पर निषाद पार्टी और भाजपा के गठबंधन सीट से प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रचार प्रसार करने पहुंचे उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद व भोजपुरिया सुपर स्टार मनोज तिवारी ने सपा पर जमकर निशाना साधा और कहा की आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। जनसभा को संबोधित के दौरान उन्होंने कहा कि आज अगर कहीं किसी भी पिछड़ों का का सम्मान होता है तो वह भाजपा की सरकार में होता है। इस दौरान वह सपा और बसपा पर जमकर हमलावर दिखे।

मीडिया से मुखातिब हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आने वाले समय में जनता सबको जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रशांत सिंह का जीतना यानी मनोज तिवारी का जीतना। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशांत सिंह के जीतने के बाद वह अतरौलिया में गाना गाने आएंगे।

आगे उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की ओमप्रकाश राजभर जैसे लोग केवल मलाई काटने के लिए पार्टी में आते हैं जब वह भाजपा में थे तो मलाई नहीं काट पाए थे इसीलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी। क्योंकि भाजपा के लोग जनता की भलाई करते हैं इस चुनाव में जनता मलाई काटने वालों को जवाब जरूर देगी। उन्होंने बताया कि 5 साल में भाजपा ने जिस तरह से काम किया है उसका फल इस बार जरूर मिलेगा। इस बार आजमगढ़ में कम से कम 5 सीट भाजपा को जरूर मिलेंगी।

ब्राह्मणों के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से प्रधानमंत्री ने केवल संस्कृत में ही श्लोक बोल रहे है इससे बड़ा ब्राह्मणों के लिए गर्व की बात क्या होगी। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव जब से आजमगढ़ के सांसद बने हैं आजमगढ़ में एक बार भी देखने नहीं आए की यहां की जनता का क्या हाल है। इस बार जनता उन्हें जरूर जवाब देगी।

LIVE TV