नई बीवी के साथ चार दिन की चांदनी, फिर… 

नीमच। मध्‍यप्रदेश की दुल्हन ने अधेड़ दूल्हेराजा की जिंदगी चार दिन में नर्क बना दी। दूल्हे राजा ने कर्ज लेकर दूसरी शादी की ख्‍वाहिश पूरी की, लेकिन सिर्फ चार रोज बाद उनकी बीवी घर से जेवर-नकद लेकर भाग निकली।

मध्‍यप्रदेश की दुल्हन

मध्‍यप्रदेश की दुल्हन बनी धोखेबाज

अब बेचारे दूल्हेराजा अपनी किस्मत पर अफसोस जता रहे हैं। हालांकि उन्हें मध्‍यप्रदेश की दुल्हन के बारेे में पुलिस को सूचना दे दी है। लेकिन दुल्हन मिल भी जाए तो भी दूल्हे राजा उसे शायद ही अपनाएंगे।

पुलिस के अनुसार, मामला नीमच जिले में मनासा इलाके के आंत्री माता गांव का है। दुलीचंद्र (49) की पहली पत्नी कुशालबाई का प्रसव के दौरान निधन हो गया था। वह शादी के लिए परेशान था। इसी दौरान उसका लालू व गोपाल नामक दो लोगों से संपर्क हुआ और उन्होंने उसे इंदौर की एक युवती से विवाह का भरोसा दिलाया।

दुलीचंद्र के मुताबिक, उसने कर्ज लेकर शादी की। पूजा नाम की युवती के साथ उसका विवाह हुआ। पूजा चार दिन तक उसके साथ रही और इसके बाद रकम व जेवरात आदि लेकर चंपत हो गई। उसने इसकी शिकायत मनासा थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह जिलाधिकारी रजनीश श्रीवास्तव की जनसुनवाई में पहुंचा। जहां से उसे पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के पास भेजा गया।

मामले की जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक ने केंट थाने में पदस्थ महिला उप निरीक्षक सोनम सिसोदिया को सौंपी है।

सिसोदिया ने कहा कि दुलीचंद्र की शिकायत की जांच की जा रही है, साथ ही लोगों को इस घटना से अवगत भी कराया जा रहा है, ताकि कोई अन्य व्यक्ति इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार न बने।

LIVE TV