मथुरा हिंसा: एसओ को गोली मारने वाला चंदन बोस गिरफ्तार

बस्‍ती। मथुरा हिंसा के मास्‍टरमाइंड रामवृक्ष के दहिने हाथ शातिर चंदन बोस को आज बस्‍ती में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पत्‍नी नीलम को भी गिरफ्तार किया गया है। रामवृक्ष का दहिना हाथ कहे जाने वाला चंदन बोस मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला नक्‍सली है। उसने ही एसओ संतोष यादव को गोली मारी थी। जवाहरबाग हिंसा के बाद लगातार फरार चल रहे चंदन बोस को बस्‍ती के परशुरामपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

मथुरा हिंसा

मथुरा हिंसा के बाद से फरार था

जिस समय पुलिस ने छापेमारी की, चंदन बोस घायल होने के कारण भाग नही सका और पकड़ा गया। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद मथुरा से पुलिस दल बस्‍ती के लिए रवाना हो चुका है। नक्‍सली चंदन बोस निशाना लगाने में माहिर था। वह रामवृक्ष के लिए हथियारों का भी इंतजाम करता था। चंदन की अखिरी लोकेशन कासगंज के कटरी में मिली थी। जहां पर उसे एसओजी की टीम उसे तलाश कर रही थी।

दो जून को मथुरा के जवाहरबाग में अवैध कब्‍जाधारियों को हटाने के दौरान हुई हिंसा में एसओ फरह संतोष यादव व एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की हत्‍या रामवृक्ष और उसके साथियों ने कर दी थी। इस पूरी हिंसा में 30 से ज्‍सादा उपद्रवियों की मौत हुई थी। नक्‍सली चंदन बोस की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता के रूप में देख रही है।

LIVE TV