मथुरा में प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को लेकर कही ये बड़ी बात

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान पहुची। जहां उन्होने किसानो को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर करारे हमले किए। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में पीएम मोदी को केंद्र मे रखा। किसान कानून को अरबपतियों के लिए बनाया गया कानून बताया। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में उन्होंने कहा कि इस सरकार का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे। 

प्रियंका गांधी वाड्रा के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया। प्रियंका के आते ही समूचे पंडाल में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। वहां मौजूद जनता ने हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने मंच पर पहुंचकर कहा कि मेरा सौभाग्य है कि यहां खड़ी हूं।

उन्होने कहा भाजपा सरकार ने किसानों के लिए अहंकार पाल लिया है। देश की सीमा पर जिन्होंने अपने बेटों को शहीद होने के लिए भेजा है। आज वो किसान सड़क पर बैठा है। 90 दिनों से किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। 215 किसान शहीद हुए। सरकार ने बिजली काटी, पानी बंद किया, मारपीट कराई उन्हें प्रताड़ित किया। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। किसानों से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं आए। रामधारी सिंह दिनकर की कविता पढ़कर उन्होंने कहा कि ‘जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है।’ इस सरकार का विवेक मर चुका है। 

LIVE TV