मथुरा कांड की जांच करने पहुंचे जस्टिस मुर्तजा, अखिलेश ने किया था अपॉइंट

मथुरा कांडमथुरा। उत्‍तर प्रदेश में हुए मथुरा कांड की न्‍यायिक जांच के लिए शनिवार को जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा मथुरा पहुंचे। इस मामले की जांच करने के लिए अखिलेश सरकार ने एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था। जस्टिस मुर्तजा उस सदस्‍यीय आयोग के अध्‍यक्ष हैं और वह यहां दो दिनों तक रुकेंगे।

मथुरा कांड की जांच

मथुरा पहुँचने के बाद जस्टिस मुर्तजा सबसे पहले जवाहर बाग़ का दौरा करने गए और उसके बाद पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में इस घटना के संबंध में जुड़े लोगों से जानकारी ली। जवाहरबाग़ दौरे के बाद जस्टिस मुर्तजा ने बताया कि एडमिनिस्ट्रेशन की प्रजेंस में उन्होंने और उनके सेक्रेटरी ने सब देख लिया है, समझ लिया है, अब खाली एविडेंस कलेक्ट हो जाएंगे तो वे उनकी रिकॉर्डिंग भी शुरू कर देंगे।

दूसरी ओर गवाही देने पहुंचे किसान नेता रामबाबू कटैलिया ने कहा कि जवाहर बाग़ में 50 से 60 फीसदी लोग गुंडे और असामाजिक तत्व थे और यहां रामवृक्ष यादव समानांतर सरकार चला रहा था। एक अन्‍य गवाह जवाहरबाग़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगदीश कौशिक ने कहा कि जवाहर बाग़ मथुरा के लिए पहेली बना हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझ कर शासन और प्रशासन आँख बन्द किये हुए था। उन्होंने अपनी गवाही के समर्थन में 14 दस्तावेज भी जांच आयोग को सौंपे हैं।

जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा रविवार को भी लोगों से मिलकर जवाहरबाग से सम्बंधित साक्ष्य जुटाएंगे और अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।

LIVE TV