मछुआरा बना व्हेल का शिकार, 3 दिन और 3 रात तक रहा व्हेल के पेट में !

एजेन्सी/l_machuaara-1460353535जांको राखें साईयां मार सके ना कोय, यह कहावत स्पेन के एक मछुआरे पर साबित होती है । दरअसल  मछुआरे 56 वर्षीय लुइगी मार्क्वेज़ ने अजीबोगरीब दावा किया है कि वह तीन दिन और तीन रातों तक व्हेल मछली के पेट में रहे है।

लुइगी मार्क्वेज़ ने बताया कि तीन दिन पहले उन्हे व्हेल मछली ने निगल लिया था जिसके बाद वह व्हेल के पेट से मछलियां खाकर जिंदा रहा और फिर व्हेल ने उसे वापस उगल दिया।

आपकों बता दे कि ये मछुआरा पिछले तीन दिन से लापता था। समुद्र की तेज लहरों की चपेट में आने के बाद मछुआरे को व्हेल ने निगल लिया था और वह व्हेल के पेट में चला गया।

उसका कहना है कि वह तीन दिन औऱ तीन राते व्हेल के पेट में पडी मछलियों को खाकर ही जिंदा रहा। कोस्ट गार्ड की औऱ से मछुआरे को तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था।

LIVE TV