मकर संक्रांति के दिन ये काम करने से खुलेगा किस्मत का ताला, चमकेंगे तारे

जब भगवान सूर्यदेव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे संक्रमण या संक्रांति कहा जाता है। संक्रांति का नामकरण उस राशि से होता है, जिस राशि में सूर्यदेव प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव धनु राशि से अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इस दिन ये तीन काम करने से आपकी किस्मत के तारे चमक जाएंगे।

मकर संक्रांति

ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांतराज के अनुसार इस दिन तिल, गुड़ और खिचड़ी को दान करने का विशेष महत्व है। आप इन चीजों का दान करेंगे और खुद भी इसका सेवन करेंगे तो आपको सौ गुना ज्यादा फल मिलेगा। चावल और काली उड़द की दाल का दान इस दिन जरूर करना चाहिए।

इस दान के साथ ही गंगा स्नान और भगवान सूर्य की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। उन्हें जल देकर अर्घ्य देकर निकालें। साथ ही किसी गरीब या पंडित को उस लोटे का दान कर दें। ध्यान रहे शुभ मुहूर्त में आप दान करेंगे तो अधिक फलदायी होगा।

ब्वॉयफ्रेंड से ही शादी करनी है ये बात सोचने में इतने दिन का समय लेती है हर लड़की

इस दिन सूर्य शनि की राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए अगर इस दिन शनिदेव की भी पूजा की जाएगी तो लाभकारी होता है। इस दिन आप काले तिल के साथ ही शनिदेव के आगे सरसों के तेल का दिया जलाएंगे तो आपको दोगुना फल मिलेगा।

कहा जाता है कि इस दिन तिल, गुड़ दान तो दिया ही जाता है, लेकिन अगर इस दिन घर में गुड़ या शक्कर के साथ तिल को पीसकर तिलकुट बनाया जाए तो वह शुभ होता है। वहीं कई जगह पर इस दिन पतंग उड़ाना भी शुभ माना जाता है।

सेना प्रमुख बोले- सोशल मीडिया कट्टरपंथ को फैलाने का बन रहा जरिया, इसे बताया कई सिर वाला राक्षस

इस साल मकर संक्रांति 14 नहीं 15 जनवरी को मनाई जाएगी। दरअसल, 15 जनवरी को सूर्योदय काल में सूर्य देव मकर राशि में स्थित होंगे, जिससे शास्त्रानुसार उदयकालीन तिथि की मान्यता अनुसार 15 जनवरी को सूर्योदय से से दोपहर 11.28 बजे तक मकर संक्रांति के पुण्य काल में स्नान दान किया जाना लाभदायक है।

LIVE TV