मकड़ी ने बनाया ऐसा जाल कि शिकारी सांप की निकल गई जान, देखें वीडियो

मकड़ीनई दिल्ली। कहा जाता है कि हांथी को पागल करने के लिए एक चीटी ही काफी होती है। इस वीडियो ने भी इस कहावत को सिद्ध कर दिया है। अगर आपसे कोई ये कहे कि सांप और मकड़ी की लड़ाई में मकड़ी की जीत होगी तो शायद आप उसका मज़ाक बना लेंगे। पर सोशल मीडिया पर इनदिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप और मकड़ी की लड़ाई में मकड़ी ने शिकारी सांप को चित कर दिया।

मकड़ी के जाल में सांप ने तोड़ा दम

ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया का है, इस वीडियो में सांप मकड़ी को खाने के लिए आगे बढ़ता है। जैसे ही वो मकड़ी के पास पहुंचता है वो उसके जाल में फंस जाता है। सांप जाल से निकलने के लिए लाख कोशिशें करता है। अपनी जान लगा देता है। काफी देर तक अथक प्रयास करने के बाद भी मकड़ी के जाल से निकलने में असमर्थ रहा।

सांप जाल से निकलने के लिए जद्दो जहद करता रहा तो मकड़ी उसके आसपास और जाल बुनती रही। वो इतना मजबूत जाल बुनती कि सांप चाहकर भी उससे निकल नहीं सका।

सांप काफी कोशिशों के बावजूद खुद को उस जाल से छुड़ा नहीं पाता और उसकी मौत हो जाती है। इस वीडियो को अब तक 13 लाख से भी ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। लोग मकड़ी की चलाकी देखकर चकित रह जाते हैं।

आप भी देखिए ये वीडियो…

https://www.youtube.com/watch?v=GSKYnvOA5tk

LIVE TV