मऊ में विरोध प्रदर्शन के बाद अब शांत हुआ माहौल, हालात हुए सामान्य

REPORT:-UMAKANT/MAU

मऊ जिले में सोमवार की शाम से ही एनआरसी और कैब के विरोध में उपद्रवियों ने शहर का माहौल बिगाङ कर रख दिया था। जिलाप्रशासन ने उपद्रवियों को वीडियों के आधार पर चिन्हित कर गिरफ्तार करने की कार्य़वाही कर रही है। मंगलवार की सुबह से ही शहर के हालात बिलकुल सामान्य है।

इसके बावजूद भी तनाव की स्थिती बनी हुई है। पुलिस द्वारा जगह जगह शहर के अन्दर और बाहर जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध मिलने पर गिरफ्तारी कर पुछताछ भी किया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन

बताते चले कि वीडियों के आधार पर पुलिस ने 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अन्य को चिन्हित कर पुलिस गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है। वही पुलिस ने 8 संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

मुरादाबाद में संयुक्त निदेशक के फ़ॉलोवर ने चपरासी को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि उपद्रवियों के उपर गिरफ्तार कर एनएसए तक की कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी सहित एसपी द्वारा लगातार शहर क्षेत्र का भ्रमण कर हालात जाना जा रहा है।

साथ ही सभी को निर्देशित किया गया है कि संदिग्ध और उपद्रवियों को तुरन्त गिरफ्तार कर कार्य़वाही किया जाये। ताकि जल्द से जल्द नगर वासियों का जीवन चर्या को सामान्य किया जा सके।

LIVE TV