रेप में हुआ नाकाम तो हत्या का किया प्रयास लेकिन…

मऊ में रेपमऊ। 16 साल की किशोरी के साथ मऊ में रेप के बाद हत्या का प्रयास किया गया। आरोप है कि आरोपियों पहले 11वीं की इस छात्रा के साथ रेप की कोशिश की। नाकाम होने पर गला घोटकर मारने का प्रयास किया। किशोरी को मृत जानकार आरोपी मौके से फरार हो गए। होश आने पर किशोरी घर पहुंची तो आपबीती परिजनों को सुनाई।

मऊ में रेप

मामला सरायलखंसी इलाके का है। शनिवार की शाम किशोरी की बड़ी बहन ने उसे अजवाइन लाने के लिए भेजा। घर लौटते समय एक युवक ने उसे दबोच लिया।

किशोरी के अनुसार आरोपी सूरज सिंह कबीरपुर गांव का निवासी है। वह उसका मुंह दबाकर थोड़ी दूरी पर मौजूद गेहूं के खेत में ले गया। यहां उसने किशोरी के संग जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

विरोध के कारण नाकाम युवक ने हत्या का प्रयास किया। उसने किशोरी का चेहरा कीचड़ भरे खेत में दबा दिया। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई। आरोपी किशोरी को मृत समझकर फरार हो गया।

किशोरी को होश आने पर वह घर पहुंची और घरवालों को आपबीती सुनाई। बेहोश होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

इस संबंध में सीओ सिटी पंकज सिंह का कहना है, कि मामले में जांच-पड़ताल चल रही है। किशोरी के साथ रेप की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी के भी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पहले भी छेड़खानी की थी। युवक को काफी समझाया बुझाया गया था लेकिन वह नहीं माना।

 

LIVE TV