मऊ में यातायात जागरुकता के लिए चलाया गया विशेष अभियान

 

Riport- UMA MISHRA

मऊ – यातायात माह नवंबर के तहत मऊ जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का अनुपालन करने वालों को सबक सिखाया जा रहा है। साथ ही चालान कर जूर्माना भी वसूल किया जा रहा है।

यातायात विभाग की लाख जागरुकता के बाद भी नियमों को ताक पर रख कर लोग अपनी जान के साथ खिलवाङ करने से बाज नही आ रहे है। लगातार अपील किया जा रहा है कि लोग सीट बेल्ट और हेलमेट लगा कर ही वाहनों को चलाये।

इसके बावजूद भी लोग लापरवाह बने हुए है। इस यातायात माह के मद्देजनर जनपद में चलाये जा रहे अभियान के बारे में यातायात प्रभारी श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि कङाई से अभियान चलाया जा रहा है।

15 नवंबर से होगी अर्बन मोबिलिटी इंडिया के 12वें कांफ्रेंस की शुरुआत, लखनऊ मेट्रो ने…

जो भी नियमों का पालन नही कर रहे है उनका चालान कर जुर्माना वसूल किया जा रहा है। स्कूल वाहन से लेकर समस्त बाहनों पर कार्य़वाही की जा रही है।

LIVE TV