मंदिरो में हर हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के गूंजें नारे

रिपोर्टर : आनंद श्रीवास्तव

दिल्ली : देश भर में आज महाशिवरात्रि की धूम है मंदिरो और शिवालयों में हर हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के नारे गूंज रहे है। सुबह से ही मंदिरो में भारी भीड़ है।

क्या औरत क्या मर्द बुजुर्ग और बच्चे भी मंदिरों में पहुँच रहे हैँ और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद ले रहे हैँ।

ये भी पढ़े :हॉलीवुड की इस जोड़ी ने तलाक पर किया बड़ा खुलासा

मंदिरों में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है।  कुछ गायक भी मंदिरों में पहुंचे है और अपने गायकी से भगवान और भक्त दोनों को आकर्षित कर रहे है।

ये भी पढ़े :कमलनाथ सरकार के नसबंदी वाले बयान पर बवाल, स्वास्थ्य मिशन की राज्य निदेशक पर गिरी गाज

ऐसा ही नजारा दिखा महिपालपुर के शिव मंदिर में यहाँ भगवान शिव की बहुत हीं मूर्ति बनी हुई है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है और यहां शिवलिंग भी है। जिसपर भारी संख्या में लोग लम्बी-लम्बी लाइनों में आकर शिवलिंग पर दूध जल से जलाभिषेक कर रहे है।

ये भी पढ़े : शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर आयी एक और नन्ही महमान

भगवान भोलेनाथ को चढ़ने वाले भाँग बेलपत्र बैर फूल इत्यादि को शिव लिंग पर चढ़ा रहे है। इस मौके पर पंजाब पठानकोट से आये फोक सिंगर अपनी गायकी से लोगों को आकर्षित कर रहे है।

ये भी पढ़े :चलते चलते दो हिस्सों में बंटी “उड़ीसा संपर्क क्रांति” एक्सप्रेस , यात्रियों में मंचा हड़कंप

भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हुए है। हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि की बहुत मान्यता है इसीलिए मंदिरों में भारी भीड़ देखी जा सकती है।

LIVE TV