भीषण आग से बिहार में 800 घर स्वाहा

31-shops-in-hoshangabad-patwa-line-fired-50-million-loss_57110ad7c7668एजेंसी/ दरभंगा : गर्मियों के मौसम में आगजनी की घटनाऐं बढ़ने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला आज बिहार राज्य के दरभंगा में सामने आया। दरअसल यहां दरभंगा के ही साथ सारण में आगजनी के चलते 800 घर प्रभावित हुए। घरों में आग लगने से ग्रामीणों का जमकर नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि इस दौरान एक बच्चे और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

दरअसल यह व्यक्ति हार्ट अटैक से मारा गया। शायद आग लगने की जानकारी मिलने के बाद इसे शाॅक लगा और हार्ट अटैक के चलते उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर गरखा के दो गांवों भगवानी छपरा और बनबारी बसंत में भीषण आग लगने के चलते 2 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान पटोरी गांव में करीब 6 सिलेंडर आग की चपेट में आकर फट गए। इससे आग की भयावहता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

भगवानी छपरा में करीब 300 घर जलकर स्वाहा हो गए। इस दौरान बनबारी बसंत में एक हिला की जलने से मौत हो गई। इसकी पहचान जलेश्वरी कुंवर के तौर पर हुई। दूसरी ओर भगवानी छपरा में हुई मौत में शव की पहचान नहीं हो पाई है। आग लगने क कारण दोनों गांवों के करीब 800 घर स्वाहा हो गए। इस दौरान पटोरी गांव और इसके आसपास के 6 गांव के 500 घर आगजनी से प्रभावित हुए। आग ने इन घरों केे आसपास लगे पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने पर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो दूसरी ओर फायरब्रिगेड बुलाई गई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए।

LIVE TV