भारत में इन देशों से आते हैं सबसे ज्यादा शरणार्थी, जानें कौन है वह देश

नागरिकता संशोधन कानून में तीन देशों के अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता देने के नियमों को आसान कर दिया है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश यह वह तीन देश हैं। बेशक इन देशों से भारत में काफी  लेकिन केवल यह तीन देश ही नहीं है जहां से भारत में शरणार्थी आते हैं और भी कई देश हैं जहां से भारत में शरणार्थी  आते हैं। इन देशों का नाम तो लिस्ट में सबसे ऊपर भी नहीं है।

भारत

तो फिर वो कौन से देश हैं जहां से सबसे ज्यादा शरणार्थी भारत आते हैं? भारत में उन देशों के शरणार्थी कितनी संख्या में हैं? शरणार्थियों की संख्या के मामले में भारत का दुनिया में कौन सा स्थान है, ये पाकिस्तान से ज्यादा है या कम? भारत के सबसे ज्यादा शरणार्थी किस देश में हैं? कौन कहलाते हैं शरणार्थी? इन सभी सवालों के जवाब आगे पढ़ें?

किन्हें कहते हैं शरणार्थी

शरणार्थियों हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के कार्यालय के अनुसार, ‘शरणार्थी वे लोग होते हैं जो युद्ध, हिंसा या किसी तरह की प्रताड़ना जैसे कारणों से अपना देश छोड़कर दूसरे देश में जाकर रहने के लिए मजबूर होते हैं।’ लेकिन शरणार्थी का दर्जा मिलने की भी प्रक्रिया होती है।

झारखंड के अगले सीएम होंगे हेमंत सोरेन, 27 को ले सकते हैं शपथ

यह दर्जा पाने के लिए दूसरे देशों में पनाह मांगने वाले लोगों को शरणार्थी की परिभाषा में बताए कारणों को सिद्ध करना होता है। इसके लिए पनाह मांगने वाले (Asylum Seekers) लोग उस देश की सरकार के पास आश्रय पाने का आवेदन करते हैं। जब तक उनका आवेदन स्वीकार नहीं कर लिया जाता, तब तक उन्हें शरणार्थी का दर्जा भी नहीं मिलता है।

सबसे पहले हम आपको बता रहे हैं कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा शरणार्थी किन देशों के लोग हैं। साथ ही ये भी जानें कि दुनियाभर में भारत के कितने शरणार्थी हैं।

LIVE TV