भारत से ‘फरारी’ के बाद इस सीक्रेट महल में रहे हैं माल्या

phpThumb_generated_thumbnail (31)एजेंसी/कहा जा रहा है कि बैंकों के कर्ज के 9000 करोड़ चुकाने के मामले में कानूनी कार्रवाई झेल रहे मशहूर शराब करोबारी विजय माल्या देश छोड़कर इंग्लैंड के एक छोटे से गांव में चले गए हैं। माना जा रहा है माल्या अपने इसी घर में रहने आए हैं। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर में सेंट  अलबंस के निकट टिवेन गांव में माल्या का एक विशाल बंगला है। इस बंगले का नाम ‘लेडीवॉक’ है। कहा जा रहा है इस हफ्ते के शुरुआत में ही माल्या यहां आ गए थे। बता दें कि विजय माल्या की फैमिली पहले से ही विदेश में रहती है। 
 
लेडीवॉक की खासियत
– हर्टफोर्डशायर में सेंट अलबंस के निकट टिवेन गांव में हैं माल्या का विशाल बंगला। 
– लंदन से सड़क मार्ग से एक घंटे में माल्या के बंगले तक पहुंचा जा सकता है।
– यह बंगला 30 एकड़ में फैला है। 
– क्वीन हो रोड पर सबसे बड़ा बंगला है माल्या का लेडीवॉक
– माल्या का घर मेटल के गेट्स से बेरिकेटेड है। 
– सुरक्षा के लिहाज से घर के एंट्रेस पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 
 
मैं भगोड़ा नहीं हूं: विजय माल्या
बैंकों के हजारों करोड़ रुपए का कर्ज देने से बच रहे उद्योगपति विजय माल्या के देश से निकल जाने के बाद हुए विवाद पर उन्होंने ट्वीट किया। माल्या ने ट्वीट में कहा- ‘मैं एक अंतरराष्ट्रीय व्यपारी हूं और भारत से मेरा आना जाना लगा रहता है। मैं देश छोड़कर भागा नहीं हूं ना ही मैं भगोड़ा हूं।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘एक भारतीय सांसद के तौर पर मुझे देश की कानून पर पूरा भरोसा। हमारी न्यायिक प्रणाली सही है और इसका सम्मान होता है, लेकिन मीडिया में मेरा ट्रायल नहीं चलना चाहिए।’
LIVE TV