भारत का इकलौता राज्य, ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलता है सम्मान

भारतनई दिल्ली। बढ़ती जनसंख्या को लेकर सरकार चिंतित है। सरकार हम दो हमारे एक को बढ़ावा देने के लिए कह रही है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत का एक राज्य ऐसा भी है, जहां अधिक से अधिक बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।

मणिपुर का मेइतेई समुदाय अपनी घटती जनसंख्या से परेशान। इस कारण पिछले चार सालों से ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहित करता है जो ज्यादा बच्चों को जन्म देती हैं। मणिपुर में ऐसी तीन महिलाओं को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने 10 बच्चों को जन्म दिया है। राज्य के एक समूह ने इन महिलाओं को सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें  : गूगल से भी होती है गलती, ‘डैडी’ के ट्रेलर लॉन्च पर दिखा नजारा  

सोमवार को इस कार्यक्रम में 41 साल की टी. सुमति, 55 साल की एन. मलिका और 40 साल की एस इनाक्कुनबी को सम्मानित किया गया। तीनों महिलाओं को 10,000 रुपये नगद और प्रमाणपत्र दिए गए। ऐसा करने के पीछे इस संस्था का मकसद है कि बाकी महिलाएं इनसे प्रभावित हो और ज्यादा बच्चों को जन्म दे।

दरअसल यह संगठन मणिपुर की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जन्म देने के लिए प्रेरित करता है। मेइतेई समुदाय समुदाय के लोगों का मानना है कि गैर-स्थानीय आबादी ने स्थानीय आबादी को पछाड़ दिया है। जो उनके लिए अच्छा नहीं है। गैर स्थानीय आबादी उनपर हावी न हो जाएं इसके लिए वो अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं।

 

LIVE TV