भारत में जल्द शुरू होगी Mi 10T और Mi 10T Pro की शिपिंग

 कैमरा क्वालिटी के लिए फेमस Xiaomi ने अपने नए फोन Mi 10T और Mi 10T pro को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi ने भारत में 10T और Mi 10T प्रो रिलीज़ की तारीख 3 नवंबर बताई जा रही है। जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने अपनी साइट के द्धारा दी है। आपको बता दें, फोन के लॉन्च के दौरान कंपनी ने बताया था कि ये दोनों स्मार्टफोन भारत में प्री-बुकिंग के आधार पर ही मिल पाएगे।  फोन के लॉन्च के बाद प्री बुकिंग की फैसलिटी जल्द शुरू कर दी जाएगी।

 हालांकि फोन की शिपिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। लेकिन अब फोन की शिपिंग डेट तय कर दी गई है।  कंपनी ने अपनी आधिकारिक साइट पर जानकारी देते हुए बताया है कि, भारत में Mi 10T और Mi 10T Pro की शिपिंग 3 नवंबर से शुरू होगी। वहीं अगर हम फोन की कीमत पर नजर डालें तो Mi 10T  के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 37,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। 

LIVE TV