भारत-बांग्लादेश मिलकर लड़ेंगे आतंकवाद से, बनाएंगे आठ चेकपोस्ट

भारत-बांग्लादेशनई दिल्ली| एक तरफ पाकिस्तान आतंकियों समर्थन में ब्लैक डे मना रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत-बांग्लादेश मिलकर आठ नए चेकपोस्ट बनाने जा रहे हैं|

इस बात को लेकर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पेट्रापोल चेकपोस्ट का उद्घाटन किया है| इस चेकपोस्ट के बन जाने से दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा| साथ ही साथ इनका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए भी किया जायेगा|

पीएम मोदी ने शेख हसीना के साथ वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए बात करते हुए कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत हमेशा बांग्लादेश के साथ है| इसके लिए भारत हर संभव मदद करेगा|

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-बांग्लादेश की सीमा पर ऐसे ही आठ अन्य चेकपोस्ट बनाए जाएंगे| इससे भारत और बांग्लादेश आने वाले समय में आर्थिक ऊंचाई हासिल करेंगे| पीएम मोदी ने शेख हसीना को ईद की भी मुबारकबाद दी|

आंतक के खिलाफ बांग्लादेश है भारत के साथ

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की प्रतिबद्धता जताई है| उन्होंने कहा कि आतंवाद आज पूरे विश्व के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है|

LIVE TV