भारत-पाक के बीच का तनाव का चीन पर सीधा असर, रद्द की आने-जाने की सारी उड़ाने…

पुलवामा आतंकी हमले और भारतीय सैन्य अड्डे को निशाना बनाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है।

क्षेत्रीय तनाव को ध्यान में रखते हुए चीन ने पाकिस्तान आने और जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

भारत-पाक

इसके साथ ही चीन ने पाकिस्तान के वायुक्षेत्र में उड़ान भरने वाले अपने सभी अंतरराष्ट्रीय विमानों का रास्ता भी बदल दिया है।

इस बात की जानकारी शुक्रवार को चीन की औपचारिक मीडया ने दी है।

पाकिस्तान द्वारा हवाईक्षेत्र बंद किए जाने के कारण यूरोप और उत्तर पूर्वी एशिया के बीच प्रमुख रूट प्रभावित हुए हैं। दुनियाभर के हजारों यात्री हवाईअड्डों पर फंसे हुए हैं।

व्लादिमीर पुतिन का भारत को समर्थन, मोदी को फोन कर कही ये बात….

ग्लोबल टाइम्स को नागर विमानन विशेषज्ञ ने बताया कि मध्य पूर्व से उड़ान भरने वाले विमान आमतौर पर पाकिस्तान और पाकिस्तान-भारत की सीमा के ऊपर से उड़ते हैं।

लेकिन चीन में प्रवेश करने के लिए भारत, म्यांमार या मध्य एशिया पर रीरूट (दिशा बदलना) करना पड़ा रहा है।

LIVE TV