राष्ट्रपति चुनाव के बीच यूएन की रिपोर्ट ने बढ़ाया मोदी का सिरदर्द, चाइना को पछाड़ेगा भारत लेकिन…

भारत के होशनई दिल्ली। यूनाइटेड नेशन्स ने हाल ही में कुछ आंकड़े जारी किए हैं जिन्हें जानकर भारत के होश उड़ जाएंगे। दरअसल यूएन ने आबादी को लेकर एक रिपोर्ट सार्वजनिक की है जिसके अनुसार भारत आने वाले अगले सात सालों में चाइना को पछाड़ते हुए टॉप पर पहुंच जाएगा। यूएन की ये रिपोर्ट भारत के साथ साथ दुनिया के लिए भी चिंता का विषय है।

संयुक्त राष्ट्र के इकोनॉमिक एंड सोशल अफेयर्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी इस रिपोर्ट को द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेट्स: 2017 रिवीजन नाम दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि जनसंख्या के मामले में भारत चीन को भी पीछे छोड़ देगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले साल 2050 तक पूरे विश्व की जनसंख्या वर्तमान की 7.6 अरब को पार करते हुए लगभग 10 अरब तक पहुंच जाएगी। भारत के साथ साथ नाईजीरिया भी इस मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। वह अमेरिका को पछाड़कर तीसरे स्थान पर काबिज हो जाएगा।

भारत के होश

गौरतलब है कि भारत की वर्तमान जनसंख्या 134 करोड़ है वहीं चीन की जनसंख्या 141 करोड़ है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 तक भारत चीन को इस मामले में पीछे छोड़ देगा। जनसंख्या के मामले में जो हाल अभी चीन का है वही हाल आने वाले समय में भारत का होगा। दरअसल वर्तमान में चीन की आबादी में लगभग 60 प्रतिशत लोग 60 साल या उससे ऊपर के हैं और यही हाल आने वाले समय में भारत का होगा।

भारत के होश

LIVE TV