भारत के बाद अब इस देश में भी रिलीज होगी सैफ अली खान की फिल्म ‘जवानी जानेमन’

मुंबई। बॉलीवुड के कलाकार सैफ अली खान की फिल्म जावानी जानेमन भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद 13 फरवरी को  अब सऊदी अरब मे रिलीज होगी। यह फिल्म मध्य पूर्वी देश में गुरुवार को रिलीज होगी इस  फिल्म को भारतीय दर्शकों द्वारा बहुत प्यार मिला, लेकिन उम्मीद है की सऊदी अरब के दर्शकों को भी यह फिल्म पसंद आएगी।

जवानी जानेमन

जावानी जानेमन फिल्म के सह प्रायोजक जय सेवकरमानी ने कहा, यह सैफ की पहली सोलो फिल्म है, जिसे भारतीय दर्शकों ने खूब प्यार दिया है, यह देखना मेरे लिए बहुत आनंददायक है।

सैफ अली खान के अलावा फिल्म जावानी जानेमन की स्टार कास्ट तब्बू और अलाया एफ भी हैं, अलाया एफ  की यह पहली फिल्म है।

राजधानी के वजीरगंज कचहरी में फटा देसी बम, कई वकील घायल

यह फिल्म नितिन कक्कड़ ने  निर्देशित की है, इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। नितिन कक्कड़ के द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, लेकिन इस फिल्म का पहला  हाफ बहुत तेजी से गुजरता है मगर दर्शकों के दिल को खास छू नहीं पाता है, जबकि देखा जाए तो फिल्म टुकड़ों मे अच्छी है यानी फिल्म के कुछ सीन वाकई अच्छे हैं। जो दर्शकों को बहुत पसंद आये।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV