भारती ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भाग लेने के लिए पति को किया प्रेरित

मुंबई। के पति हर्ष लिम्बाचिया ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “जब मुझे शो का प्रस्ताव मिला, तो मैं निश्चित नहीं था और इस पर विचार कर रहा था।

मेरी पत्नी भारती हमेशा मुझे ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन अलग-अलग चुनौतियों को लेने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उनकी प्रेरणा के कारण, मैं बहुत सारे स्टंट भी कर सका, जिसमें रेपटाइल्स शामिल हैं, जिनसे मुझे सबसे ज्यादा डर लगता था।”

वर्ष 2017 में शादी के बंधन में बंधे हर्ष और भारती इस शो में एक साथ शामिल होंगे। इसका प्रसारण कलर्स टीवी पर 5 जनवरी, 2019 से होगा।

कांग्रेस ने एच. के. पाटिल को कर्नाटक प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया

‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 9 में इस जोड़ी के अलावा आदित्य नारायण, शमिता शेट्टी, विकास गुप्ता और एली गोनी भी शामिल होंगे।

LIVE TV