भारतीय सेना को मिलेंगी 145 होवित्जर तोपें, चीन सीमा पर होगी तैनाती

145 होवित्जर तोपेंनई दिल्ली। भारत अपनी रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने के लिए जल्द ही अमेरिका से रक्षा सौदे के तहत 145 अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोपों की खरीद करेगा। भारत को इन तोपों के लिए करीब 5000 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। बता दें कि 1980 के दशक में बोफोर्स घोटाले के सामने आने के बाद से तोपों की खरीद के लिए यह पहला सौदा होगा।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने एम 777 तोपों की खरीद के लिए फाइल को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब इस फाइल को वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा और फिर इसे संतुति के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति के समक्ष रखा जाएगा। सूत्रों की गर मानें तो इसमें कुछ बदलावों को भी स्वीकृति दी गई है।

मंत्रालय ने पहले ही 25 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम तोपों की आपूर्ति की समयसीमा को कम कर दिया है। हालांकि, इसकी वास्तविक अवधि के बारे में जानकारी नहीं है। भारत ने इन तोपों की खरीद में दिलचस्पी दिखाते हुए अमेरीकी सरकार को आग्रह पत्र भेजा था। इन तोपों को चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के क्षेत्रों में तैनात किया जाना है।

होवित्जर 155 एमएम एक अकेली ऐसी तोप है, जिसका वजन 4200 किलो से कम है। देश में ही 155 एमएम की तोप बनाने की ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री बोर्ड की कोशिशें उतनी कामयाब नहीं रही हैं। ट्रायल के दौरान गन बैरल फटने की घटनाएं भी सामने आईं थीं। जाहिर है होवित्जर का आना सेना में आर्टिलिरी के लिये मील का पत्थर साबित होगा।

LIVE TV