ऐसा हुआ तो भारत को चुकानी पड़ेगी कीमत, दो टुकड़े करने की धमकी

भारतीय सेनाइस्लामाबाद। भारतीय सेना ने पाक को सीज फायर का उल्लंघन करने पर आक्रामक जवाब दिया है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पाक सेना के सात सैनिक मारे गए हैं। इस पर पाकिस्तान का कहना है कि नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के भारतीय सैनिकों द्वारा की गयी गोलीबारी में उसके सात सैनिक मारे गए है। इसके बाद पाकिस्तान में सैनिकों के मरने पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि उनका देश अपनी सरजमीं की किसी भी आक्रामक कार्रवाई से रक्षा करने में पूरी तरह समर्थ है। उन्होंने आगे कहा कि पाक आर्मी में इतना बल है कि वो भारत के दो टुकड़े कर सकती है।

पाकिस्तान में सोशल मीडिया में उनके सात सैनिकों की शहादत छाई हुई है। पाकिस्तान के एक मीडिया चैनल में चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने कहा है कि मोदी के रहते भारत और पाकिस्तान में संबंध सुधरने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लिए गरीबी एक बड़ा मुद्दा है। अलगाववाद भी वहां एक अहम मुद्दा है और अगर वो अपने किसी हमसाए के साथ युद्ध छेड़ते हैं तो भारत को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत के टुकड़े भी हो सकते हैं।

LIVE TV