कांग्रेस के सामने भारतीय लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती

भारतीय लोकतंत्रकाशीपुर। कांग्रेस की सतत संकल्प विकास यात्र की समापन रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार को काशीपुर में भाजपा पर कड़े प्रहार किए। रावत ने कहा कि 130 साल पुरानी कांग्रेस आज ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रही है। उसके सामने भारतीय लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। 2017 का चुनाव उत्तराखंड में एक मोर्चा है, इसे फतह कर लिया तो दिल्ली में दोबारा कांग्रेस की सत्ता होगी।

उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज जो उत्तराखंड में कांग्रेस को नेस्तानाबूद करने की बात कह रहे हैं, उनका जवाब हमें एकता से देना होगा। वर्ष 2013 में जब प्रदेश में आपदा आई तो केंद्र से भाजपा का कोई नेता नहीं आया। अब चुनाव नजदीक आ रहा है तो उन्हें उत्तराखंड की याद आ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने दल-बदल कानून की हत्या कर उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाया। इसके लिए भाजपा ने लोकतंत्र और संविधान को ताक पर रख दिया। केंद्र पोषित योजनाओं के लिए धन नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसके समय में भ्रष्टाचार हुआ, वे सब भाजपा में हैं। जबकि ठीकरा उनके ऊपर फोड़ा जा रहा है। यदि नोटबंदी नहीं होती तो प्रदेश के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार होते।

LIVE TV