हर भारतवासी का सीना होगा चौड़ा, तीसरी भारतीय महिला अंतरिक्ष मिशन पर

अंतरिक्षकनाडा। विदेश से भारत के लिए एक खुशखबरी आई है। खबर ऐसी है कि हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। कनाडा में जन्मी 32 साल की शवाना पंड्या तीसरी भारतीय महिला बनने जा रही हैं, जो अंतरिक्ष में जाएंगी। डाक्टर शावना पंड्या एक न्यूरो सर्जन हैं। वे कनाडा की अलबर्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में जरनल सर्जन के रुप में काम कर रहीं हैं।

शावना अंतरिक्ष मिशन के एस्ट्रोनॉट की तैयारी भी तैयारी कर रही हैं। डाक्टर शावना पंड्या तीसरी भारतीय होंगी जो कल्पना चावला और सुनीता विलियम के बाद अंतरिक्ष मिशन पर जाएंगी।

उन दो अंतरिक्ष यात्रियों में से है जिन्हें सिटीजन साइंस एस्ट्रोनॉट कार्यक्रम के तहत 3200 प्रतिभागियों में से चुना गया है। वह 2018 में अतंरिक्ष में जाने वाले मिशन का हिस्सा होंगी। इस मिशन में कुल आठ लोग अतंरिक्ष में जाएंगे।

शावना पंड्या हाल ही में मुंबई अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आईं थी। उन्होंने बताया कि एस्ट्रोनॉट बना उनका बचपन का सपना है। लेकिन उन्हें डाक्टरी ज्यादा पसंद थी। पंड्या ओपरा सिंगर, लेखक, इंटरनेशनल ताइक्वोंडो चैंपियन है इसके आलावा उन्होंने नेवी सील की ट्रेनिंग ले रखी है।

 

LIVE TV