भाजपा से जुड़ी हर पार्टी के एक सासंद को मिलेगी कैबिनेट में जगह

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि पार्टी का एक नेता मंत्रीपद की शपथ लेगा। उद्धव जी ने अरविंद सावंत का नाम दिया है। वह मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता देे कि सावंत ने मुंबई दक्षिण सीट से कांग्रेस के मिलंद देवड़ा को 1,00,067 वोटों से हराया है। वहीं राउत ने बताया कि एनडीए के सहयोगी दलों से एक सांसद को मंत्री बनाया जाएगा।

भाजपा

बापू और अटल समाधि के बाद प्रधानमंत्री नेशनल वॉर मेमोरियल गए थे। जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इसके बारे में ट्विटर पर लिखा, ‘भारत को उन सभी बहादुर पुरुषों और महिलाओं पर गर्व है जो अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए हैं। राष्ट्रीय शौर्य स्मारक पर जाकर हमारे बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। हमारी सरकार भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।’

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर उन्हें नमन करने के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘हम हर एक पल प्यारे अटल जी को याद करते हैं। वह यह देखकर खुश होते कि भाजपा को लोगों की सेवा करने का इतना बड़ा अवसर मिला है। अटलजी की जिंदगी और उनके कार्य से प्रेरित होकर हम सुशासन बढ़ाने और लोगों के जीवन को बदलने का प्रयास करेंगे। यहां सदैव अटल की झलक हैं।’

सुबह के नाश्ते में बनाए साउथ का फेमस ‘टोमेटो राइस’, जानें बनाने की आसान तरीका…

बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस साल बापू की 150वीं जयंति है। इस विशेष अवसर पर हम बापू के महान आदर्शों को और अधिक लोकप्रिय बनाएंगे और हमें गरीबों, दलितों और हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।’

 

LIVE TV