भाजपा सत्ता में आई तो आजम जेल में : संगीत सोम

download (80)लखनऊ। कानपुर में भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता व विधायक संगीत सोम ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो आजम खां जेल में होंगे। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की जनता पर जो जुल्म ढाए हैं उसका हिसाब लिया जाएगा। विधान सभा चुनाव में मेरठ की जनता उसे जवाब देगी। संगीत सोम रविवार को प्रबुद्ध नागरिक मंच की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान बोल रहे थे। संगीत सोम ने कहा कि हमारा जन्म ङ्क्षहदू समाज में हुआ है। हमने संस्कार मां के पेट में सीखे हैं। गाय, गंगा व ङ्क्षहदू समाज की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जो भी हमारे कर्तव्य के रास्ते में रोड़ा बनेगा उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

LIVE TV