दो बसपा विधायक समेत कई दलों के नेता भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिललखनऊ। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे भाजपा में शामिल होने वालों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में रविवार को बसपा के दो विधायकों समेत कांग्रेस व राष्ट्रीय लोकदल के कई नेता भाजपा में शामिल हुए।सिकंदरा कानपुर देहात के बसपा विधायक इंद्रपाल सिंह व अमांपुर कासगंज के ममतेश शाक्य भाजपा में शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्र के पुत्र राकेश मिश्र व राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी शोभा सिंह शामिल हुई। सपा के पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी, पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी के पुत्र और गाजियाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजीत पाल त्यागी, प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री भरत सिंह, रालोद के पूर्व उपाध्यक्ष बाराबंकी राकेश सिंह व गोरखपुर से स्मिता चंद शामिल हुईं।अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य तथा ब्लॉक प्रमुख सांडी पीके वर्मा, शाहाबाद हरदोई के ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव तथा पूर्व छात्र नेता अभिषेक शुक्ला भी भाजपा में शामिल हुए। जिला पंचायत सदस्य आदित्य सिंह, बीडीसी सदस्य महौली अवधेश मिश्र, बीडीसी सदस्य हरगांव रमाशंकर ने सदस्यता ली।

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के समर्थकों में से ढेड़ सौ से अधिक लोग शामिल हुए। गौरव त्रिपाठी प्रदेश सचिव यूपीसीसी, मानस शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई, उमेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस, रवि दुबे, अजय मिश्र, अजीत भास्कर, परमात्मा प्रसाद सिंह पूर्व विधायक, प्रो. रामदरस पांडेय पूर्व सचिव, जयवीर सिंह पाल प्रदेश संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ, विजय बहादुर सिंह, महेश वाल्मीकि ने सदस्यता ग्रहण की।लखनऊ जिला व शहर के पदाधिकारी डॉ. आरएन त्रिपाठी उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, जेपी बाजपेयी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, आशीष भटनागर महासचिव, विजय पुरसवानी पार्षद इलाहाबाद सहित 18 पार्षदों व वार्ड अध्यक्ष, 75 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण की। मुकेश मनवानी वार्ड अध्यक्ष, नितिन दूबे, मनोज लोधी व बेरोजगार मानव समाज पार्टी के पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए।

LIVE TV