न हाथ, न हाथी, न साइकिल, यूपी में खिलेगा भाजपा का कमल

भाजपालखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गईं है। हर पार्टी अपने आप को नंबर वन बताने में लगी है। लेकिन चुनावी सर्वेक्षण में भाजपा ने बीएसपी पर बढ़त बना ली है और बहुमत की ओर अग्रसर है। ओपिनियन पोल के मुताबिक अगर आज चुनाव हुए तो बीजेपी को 170-183 सीटें मिल सकती हैं जबकि मायावती की बीएसपी को महज 115-124 सीटें ही हासिल होंगी।

बढ़त के वजह पीएम मोदी

भाजपा की बढ़त के पीछे कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बता रहे हैं। बीजेपी ने अभी तक उत्तर प्रदेश में अपने किसी भी चहरे को यूपी सीएम पद के लिए घोषित नहीं किया है। इसके बावजूद इस बढ़त से साफ हो गया है कि इस बढ़त का कारण सिर्फ पीएम मोदी हैं।

‘एक्सिस-माय-इंडिया’ द्वारा इंडिया टुडे ग्रुप के लिए कराए गए इस सर्वेक्षण को 5 सितम्बर से 5 अक्टूबर के बीच कराया गया। इस सर्वे में 60 सर्वेयेर्स ने 403 विधानसभा क्षेत्रों में 22,231 लोगों से फेस-टू-फेस बात की।

सर्वे में कहा गया है कि हाल ही में पार्टी में मचे घमासान के बाद सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है। ओपिनियन पोल के मुताबिक समाजवादी पार्टी को 94 से 103 सीट हासिल हो सकती है।

कांग्रेस का बुरा हाल

तो वहीं देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की नैया प्रशांत किशोर भी पार लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। कांग्रेस को 8-12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

LIVE TV