भाजपा पार्षद व उसके पति को जान से मारने की धमकी

नांगलोई– भाजपा पार्षद व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नांगलोई ईस्ट की निगम पार्षद भूमि चतर सिंह रछौया और उनके पति चतर सिंह रछौया को एक शख्स ने पिस्टल दिखाकर अपने पक्ष में गवाही देने के लिए धमकाया है।दरअसल, वर्ष 2014 में चतर सिंह ने अवैध निर्माण के एवज में धर्मपाल लाकड़ा और तरसेम नामक शख्स को रिश्वत देने के आरोप में सीबीआई से गिरफ्तार करवाया था। तभी से दोनों आरोपी चतर व उनके परिवार के पीछे पड़े हैं। पीड़ित की शिकायत पर नांगलोई थाना पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

LIVE TV